झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए जाने वाले पिटोल से मलवान तक 6 किमी तक बनाये जाने वाले डामर रोड का भूमी पूजन झाबुआ विधायक शांतिलाल द्वारा किया गया। इस रोड में पुल-पुलिया एवं नाली निर्माण भी किया जाएगा इस रोड के बनने से 25 गांव के गा्रमीण लाभान्वित होंगे। यह रोड पिटोल से भोयरा, चोरा होता हुआ झाबुआ से सिधे सम्पर्क बनायेगा एवं पिटोल से मलवान कालापीपल आदि गांवों से जोड़ता हुआ राणापुर से जोड़ेगा जिससे पिटोल के लोगो को झाबुआ एवं राणापुर जाने में कम समय मे सुगमता होगी। इस रोड के भूमिपूजन के अवसर पर विधायक बिलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश की विकासशील सरकार कि मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्रो को सड़क , पानी, बिजली, तालाब डेम आदी कार्यो को प्राथमिकता करना पंडित दीनदयाल ज्योति अभियान के तहत सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था की जाएगी, एवं सरकार के द्वारा हर गरीब का उत्थान किया जाएगा। इसके पश्चात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शैलेष दूबे ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्रामीणो के समक्ष रखा। इस कार्यकृम में लोक निर्माण विभाग के जिला अधिकारी केशवसिंह यादव द्वारा इस रोड के बारे में कार्ययोजना बताई एवं यह रोड झाबुआ जिले के भंडारी कंस्ट्रक्शन कम्प्नी द्वारा बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष हरू भूरीया, पिटोल उपसरपंच दिनेश मेवाड, जगदीश बडदवाल प्रतीक शाह, मेजीया कटारा, बहादुर हटीला, मंसूर बिलवाल, सरपंच मंडली बड़ी जुवानसिंह, सरपंच ढेकल छोटी तेरसिंह डामोर , कानजी भूरिया, रतन मेड़ा, जनपद सदस्य मंजू मेडा, जनपद सदस्य बलवन मेड़ा, सुमेर बबेरिया, बदन नायक, घुलु गणाव , काला बिलवाल, नाना मेडा मलवान आदि भाजपाइ मौजूद थे।
इनका कहना है –
इस रोड को सरकारी की मंशानुसार अनुबंधित समयावधि पूर्ण कर दिया जाएगा। – मनोहर भंडारी, रोड ठेकेदार झाबुआ
Trending
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
- डिलीवरी के नाम पर पैसों की मांग का कथित वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग
- युवाओं को रोजगार की सौगात: एमपी में बनेंगे 21 नए स्क्रैपिंग सेंटर और 61 नए ड्राइविंग स्कूल
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान