झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
थांदला-राज्य सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गोद लिए ग्राम हरिनगर पहुंच लोक कल्याण शिविर एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। लोक कल्याण शिविर में बोलते हुए सांसद प्रभात झा ने हरिनगर की जल समस्या से निजाद दिलाने हेतु भरपूर प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया। साथ ही नाली निर्माण ,तालाब गहरी करण एवं अन्य समस्यायों के संबंध में ग्रामीणों से रुबरु हुए व शीघ्र निराकरण करने की बात कही। शिविर में सहायक आयुक्त शकुन्तला डामोर, महाप्रबंधक उद्योग विभाग मोर्य, एसडीएम आरएस बालोदिया, एसडीओपी एनएस रावत, सीईओ पीसी वर्मा सहीत पंच, सरपंच एवं ग्रामीण मौजूद थे। शिविर के बाद मेट्रिक छात्रावास पर पौधारोपण भी किया गया। श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में झा ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि कोई भी दल या संगठन त्याग एवं बलिदान से चलता है डा. श्यामा प्रसाद का समर्पण आज हमें प्रेरणा देता है। झा ने कहा जितनी भी मांग ग्राम हरिनगर के विकास के लिये रखी है उन्हें मैं जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करुंगा। हरिनगर ग्रामएक आदर्श ग्राम बनेगा। इस गा्रम का एव क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास होगा एवं प्रधानमंत्री के आदर्श गा्रम की कल्पना यहा पूर्ण रुप लेगी। अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान, विधायक कलसिंह भाबर ने भी सभा को संबोधित किया। अवसर पर दिलीप कटारा, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, नप उपाध्यक्ष संगीता सोनी, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, संरपच हरिनगर लक्ष्मण डामोर, चुन्नु शर्मा, पार्षद अमित शाहजी, सुजित भाबर, कामिनी रुनवाल, बन्नो पप्पु गवली, सरंपच मलसिंग डामोर, कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया एवं आभार रादु डामोर मंडल महामंत्री ने माना।
फोटो -4, फोटो-5
Trending
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज