झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपार्ट-
श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर सेवा भारती संकुल बामनिया की एक बैठक डाक बंगला परिसर में आयोजित हुई जिसमें श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। श्रावण मास में 8 अगस्त को पेटलावद, बामनिया, रायपुरिया तीनों स्थानों से कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी। रात्रि विश्राम 8 अगस्त को रायपुरिया रहेगा, वही 9 को रात्रि विश्राम कल्याणपुरा रहेगा। 9 अगस्त को दूसरे खंड में थांदला, मेघनगर, काकनवानी, रामा, कालीदेवी, झाबुआ, राणापुर आदि जगहों से कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी। 10 अगस्त को विषाल शोभा यात्रा धर्मसभा एवं जलाभिषेक झाबुआ में होगा। बामनिया बैठक में मुख्य रूप से रणछोड़ आंजना तहसील प्रमुख, कोमल सिंह निनामा संकुल प्रमुख, घनश्याम गुर्जर, कपिल डामर आदि उपस्थित थे।
Trending
- कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल
- विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा गौरव सम्मान एवं विकसित भारत सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न
- संस्कार पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन
- जोबट में छात्रावास भर्ती प्रक्रिया पर विधायक सेना महेश पटेल का बड़ा संदेश
- अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
