झाबुआ। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता, एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने थांदला ब्लाक के ग्राम टिमरवानी एवं ग्राम चैनपुरी में चोपाल लगाकर ग्रामीणो से समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। टिमरवानी में पेयजल की समस्या होने पर ग्रामीणों की मांग के अनुसार गांव में 7 हैंडपंप खनन करवाने के निर्देश एसडीओ, पीएचई को कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने दिये। सात व्यक्तियों ने पात्रता पर्ची के लिए आवेदन दिया। ग्राम चेनपुरी में 17 लोगो ने पात्रता पर्ची नहीं मिलने की बात कही प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीराम बरडे ने बताया कि सभी लोगो को 2-3 दिन में पात्रता पर्ची वितरित कर दी जाएगी। इस अवसर पर एडिशनल सीईओ निशीबाला सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर, एसडीएम थांदला बालोदिया, सीईओ जनपद पीसी वर्मा सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
- 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित
- पिटोल पुलिस की कार्रवाई : दो दिन में 22 दो पहिया वाहनों का चालान बनाकर 7000 हजार वसूले
- पिटोल के संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
- खवासा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदल की थाप पर थिरके युवा
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न
- लोक अधिकार मंच संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस पर आकडिया में बिज रोपण कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- बाग रोड से उत्कृष्ट विद्यालय तक गूंजे आदिवासी एकता के नारे, निलेश डावर ने कहा—प्रतिनिधियों से सवाल पूछें और एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ें