झाबुआ डेस्क। शुक्रवार सुबह 8 बजे ग्राम परताप फलिया के चंगोड फलिया में 11 केबी बिजली के तार टूट कर अचानक खेत में गिर गए। उस समय वहां से गुजर रहे भाई-बहन सुरेश उम्र 8 वर्ष व लीला 11 वर्ष करंट की चपेट में आ गए। दुर्घटना में सुरेश पिता नवलसिंह डावर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लीला डावर को मवेशी चरा रहे शंकर डावर ने लकड़ी से तार दूर कर बचा लिया। घायल अवस्था में लीला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सरपंच कमरुभाई अजनार व जनपद अध्यक्ष मनीबाई अजनार मौके पर पंहुचे। उन्होने एमपीएसईबी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते बिजली के पुराने तार बदल दिए जाते तो यह दुर्घटना नहीं होती। अजनार ने फीडर सपरेशन में भी घटिया काम का आरोप लगाया। मौके पर एसडीएम शारदा चौहान भी पंहुची।
मजदूरी से लौटे
मृतक बालक व घायल बालिका अपने माता-पिता के साथ दो दिन पहले ही गुजरात से मजदूरी कर घर लौटे और शुक्रवार को यह हादसा हो गया। मृतक सुरेश शालात्यागी था जबकि लीला कक्षा 7वी में अध्ययनरत् है। एसडीएम, जनपद अध्यक्ष, सरपंच आदि ने मृतक बालक के परिजनो को सांत्वना और उचित सहायता का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने जताई नाराजगी
घटना की खबर लगते ही जोबट एसडीएम शारदासिंह चौहान उदयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंहुची। यहां डॉक्टर के नहीं मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। सिंह ने सीबीएमओ डॉ मोतीसिंह को घर से बुलवाकर निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट लगाए और समयसारणी अनुसार पूरी ड्यूटी करना/करवाना सुनिश्ेिचत करें।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Next Post