अलीराजपुर लाइव के लिऐ “कठिठवाडा” से गोपाल राठोड की रिपोर्ट ॥ अलीराजपुर जिले का कठिठवाडा जनपद क्षेत्र शायद मध्यप्रदेश का इकलोता ऐसा जनपद क्षेत्र है जिसे शायद शाशन प्रदेश का हिस्सा नही मानता तभी तो आवंटित करने के बाद भी यहाँ से 108 एंबुलेंस की सुविधा छीन ली गई ओर विडम्बना यह रही कि जो तर्क दिया गया वह यह कि यहाँ इतने केस नही आते कि 108 रखी जाये । अब सबसे बडा सवाल उठता है कि क्या जो भी लोग पीड़ित होते है तो क्या वह एमपी के नागरिक नही है ? क्या उन्हें 108 का त्वरित लाभ नही मिलना चाहिए? अभी आलम यह है कि आजादनगर से 108 तब भेजी जाती है जब वहाँ कि 108 फ्री होती है तब अगर आजादनगर की 108 इंगेज है तो घायल को या तो मोत का इंतजार करना पडता है या किसी के वाहन के सहयोग का इसके चलते कई बार जिंदगी की रेल निकल जाती है इस संबंध मे अलीराजपुर लाइव ने कठिठवाडा के कई लोगों से चर्चा कि तो सभी का कहना है कि 108 कठिठवाडा को आंवटित करना चाहिए..रमेशचंद्र राठोड ओर पप्पू बारिया कहते है कि कलेक्टर शेखर वर्मा की मानवीय संवेदनाओं को देखते हुऐ उन्हें उम्मीद है कि कठिठवाडा को यह सोगात वह जरुर देंगे । वही शाकिर मंसुरी ओर गुलसिंह चोहान कहते है कि 108 की सुविधा होनी जरुरी है क्योकि अनहोनी कहकर नही आती । वही अंतिम गुप्ता कहते है कि 108 की सोगात फिर से अगर मिलती है तो इलाके के हजारो लोग प्रशासन के आभारी होंगे ।





Trending
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
Prev Post