एक रात का संघर्ष शेष, प्रचार के पखवाड़े में कांग्रेस-भाजपा व निर्दलीय ने झोंकी ताकत

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- 
नगर परिषद चुनाव हेतु मतदान शुरु होने के लिए कुछ ही घंटे शेष है। मतदाताओं को रिझाने का दौर समाप्त होकर अब शांत समझाइश का दौर शुरू हो गया है। प्रचार के 15 दिनों में दोनों प्रमुख दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत इस चुनावी प्रचार झोंक दी है। अब देखना यह है कि कौन जनता की कसौटीयों पर खरा उतरता है। क्या क्या क्या  हुआ प्रचार के इस दौर में जानिए इस रिपोर्ट-प्रचारक भाजपा एवं कांग्रेस दोनों के ही प्रदेश स्तर के प्रचारकों द्वारा इस चुनाव में अपनी अपनी ताकत झोंकी। कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक एवं प्रदेश में कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत सांसद कांतीलाल भूरिया, जिला जनपद अध्यक्ष महीला नेत्री कलावती भूरिया, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, युवा मोर्चा का प्रतिनिधित्व कर रहे। डॉ.विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस के लिये जमकर जनसम्पर्क किया। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष निजाम कुरैशी ने भी वार्डो में जनसम्पर्क कर बैठके ली। इधर भाजपा से स्वयं प्रदेश मुखिया एवं प्रदेश मंत्रियों नें इसी चुनावी संग्राम में अपनी पूरी ताकत लगा दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व गृहमंत्री जगदीश देवडिय़ा, स्वास्थ्य मंत्री रुस्तमसिंह, इन्दौर महापौर मालीनी गौर, युवा मोर्चे के अजय नरुका, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी समेत कई मंत्रियों ने चुनावी प्रचार में अपना दम-खम लगाया। मुख्यमंत्री शिवराज की सभा एवं रोड शो कर चुनावी सर्घष का हिस्सा बने तो अन्य मंत्रियों ने जनसम्पर्क, नुक्कड़ सभा समेत कई वर्गो की अलग अलग बैठके कर भाजपा का प्रचार किया। इधर जिले के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार सहित पूरे जिले कि पदाधिकारियों की टीम भी चुनाव प्रचार में जुटी रही। निर्दलीय उम्मीदवारों भी इस बार पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे ओर स्थानीय समर्थकों के साथ जम कर जनसम्पर्क एवं प्रचार किया।
कुछ हट कर 
प्रचार करने के नए तरीकों से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास दलों द्वारा किया गया। भाजपा ने नुक्कड़ नाटक द्वारा मतदाओं भाजपा की उपलब्धिया दिखाई तो कांग्रेस ने जादूगरी के करतब दिखवा कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया।
वाहन रैलियां
दोनो प्रमुख दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा नगर के मतदाताओं को शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए वाहन रैलियां निकाली जिस पर मतदाताओं ने भी वाहनों की सख्यां एवं समर्थकों को देख कर अपना मन बनाया।
चौपाल
चुनावी चैपाल के माध्यम से भी प्रत्याशी मतदाताओं के समक्ष आये व मतदाताओं में मन में उठ रहे प्रश्नों के जवाब दिए यहां भी मतदाताओं ने अपने प्रत्याशियों को आने वाली कसौटियों पर परखने का प्रयास किया।
युवाओं की विशेष रुचि
अध्यक्ष पद के तीनों ही प्रत्याशी युवा होने से युवा वर्ग ने इस बार के चुनाव में अपनी विषेश रुचि दिखाई जहां एक ओर युवा चुनावी झंझट से दुर भागते नजर आते थे इस बार खुल कर चुनावी मैदान में उतरे।
सभाएं 
चुनावी सभाओं के आयोजन हांलाकि अपेक्षाकृत कम हुए केवल प्रचार के अंतिम दिन ही सभी पार्टियों ने सभा का आयोजन किया। भाजपा की ओर से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बेड़ावा बस स्टैंड पर विशाल सभा को संबोधित किया। साथ ही भाजपा ने कई मंत्रियों द्वारा ने नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। कांग्रेस ने आजाद चौक पर सभा रखी जिसमें पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, वीरसिंह भूरिया समेत सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंच से अपनी बात रखी। हालांकि कांग्रेस द्वारा सभाओं की बजाए सीधे सम्पर्क पर अधिक ध्यान दिया गया। निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप डामोर ने मठ वाला कुआं चौराहे पर सभा रख कर जनता के समक्ष अपना मत रखा। अब देखना यह है कि जनता किस प्रत्याशी के प्रति अपना रुझान दिखाती है। भाजपा के गुटाबाजी रहित व्यक्तित्व, प्रदेश स्तरीय शक्ति व युवा जोश पर अपना भरोसा दिखाती है या कांग्रेस की पूरे चुनावी दौर में दिखी एक जुटता एवं निर्वविवादित नेतृत्व पर अपना रुख करती है या निर्दलीय उम्मीदवार की संघ शक्ति को अपनाती है।