मामला बामनिया शासकीय अस्पताल का
बामनिया। 25 दिसम्बर की सुबह बामनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए मरीज के इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए। बाद में मरीज को 108 एम्बुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेटलावद भेजा गया, जहां मरीज को मृत घोषित कर दिया गया।
ये हुआ घटनाक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम से अपनी भानजी की शादी में रन्नी ग्राम में आए रामलाल सरदार निनामा उम्र 45 वर्ष की तबीयत 25 दिसम्बर को सुबह अचानक बिगड़ गई। रामलाल ग्राम रन्नी में बाबूलाल कटारा के यहां उनकी पुत्री के विवाह में आए थे। अचानक चक्कर आकर गिर जाने और तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें खवासा स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर आए किन्तु वहां डाॅक्टर नहीं होने से बामनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए किन्तु पर यहां पर मोके पर नर्स मोजूद थी। परिजनों ने डाॅक्टर को दूरभाष पर सूचना दी किन्तु परिजनों के अनुसार देरी से डाक्टर अस्पताल पहुंचे। डाक्टर के देरी से आने को लेकर मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए और उन्हें हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामें अस्पताल के मुख्य द्वार का कांच भी टूट गया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अभद्र व्यवहार की सूचना रिपोर्ट बामनिया पुलिस चोकी पर दी है।
Trending
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त
- सिंचाई के लिए नर्मदा परियोजना का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों के साथ के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का पैदल मार्च
- सीएम डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और संस्कृति संपदा
- श्रावण मास मे घर घर किया संगीतमय मास पारायण, यज्ञ ए आहुति देकर किया समापन
- मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
- जनपद पंचायत जोबट के CEO पवन शाह आज होंगे सेवानिवृत्त
Prev Post