झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया वदशरथ कट्ठा की रिपोर्ट –
सरकार के कोशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अनसर्विस्ड ब्लाॅक ने जहां आइटीआई नहीं है नवीन आईटीआई प्रारंभ की गयी है। जिले के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य विकासखण्ड मेघनगर के युवाओं को रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक प्रषिक्षण प्रदान करने हेतु म.प्र. शासन ने मेघनगर में आइटीआई का संचालन प्रारंभ किया है। मेघनगर की आइटीआइ के नवीन भवन का भूमिपूजन विधायक कलसिंह भाबोर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनिय है कि बेकवर्ड रीजन ग्रांट फंड से लोकनिर्माण विभाग म.प्र. शासन की परियोजना क्रियान्वयन इकाई संभाग झाबुआ के माध्यम से 9.96 लाख हजार रूपये की लागत से आई.टी.आई. का मुख्य भवन छात्र छात्राओं के पृथक पृथक छात्रावास भवन एवं प्राचार्यावास का निर्माण किया जाएगा। विधायक कलसिंह भाबोर ने आषा व्यक्त कि की भवन निर्माण के बाद यह संस्था क्षेत्र के युवाओं को उत्कृष्ट प्रषिक्षण प्रदान कर उनके जीवन में उत्साह का संचार करेगी और एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। आई.टी.आई. का भवन ग्राम अगराल में निर्मित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित ज.प. अध्यक्ष श्रीमती सुषिला भाबोर, उपाध्यक्ष नरवरसिंह हाड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापत, सरपंच जोनु भाबोर, प्रेमसिंह बसोड़, प्रेम भाबोर, मुकेष मेहता, युसूफ भारती, प्रताप बारिया, संतोष परमार, विजय शर्मा व अधिकारीगण नरेन्द्रसिंह मण्डलोई परियोजना यंत्री, श्रीमती आरती यादव सहा. यंत्री, एस.एस. निगवाल प्राचार्य आई.टी.आई. व शरद शर्मा आदि उपस्थित थे।
Trending
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन