-
रितेश गुप्ता थांदला
सुबह सुबह थांदला की नवीन कृषि उपज मंडी में लग रही सब्जी मंडी से मंडी व्यापारी के साथ लाखों की लूट हुई। लूट की इस वारदात में बदमाश थांदला नवीन कृषी उपज में लगने वाली सब्जी मंडी में व्यापारी के 1 लाख 70 हजार रुपए से भरा रुपयों का बैग चुरा ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दितीया अमलियार निवासी भीमकुंड सब्जी खरीदी एवं बिक्री का कार्य करते हैं। सुबह तकरीबन 8 बजे उनकी दुकान शिव शक्ति मंडी पर 4 संदिग्ध युवक आए। दीतिया व्यापार करने में लगा था। तभी दो लोगों उनके शातिराना तरीके से बैग पर हाथ साफ कर दिया। जैसे ही वारदात का पता व्यापारियों को चला। उन्होंने शोर मचाया और चोरों के पीछे भागे। वारदात कर चोर सुतरेटी की ओर भाग निकले। मंडी के कई व्यापारी भी उनके पीछे उनको पकडऩे के लिए निकल गए है। वहीं पुलिस को भी सूचना दी है। गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र की सब्जी खरीदी-बिक्री की सबसे बड़ी मंडी थांदला के नवीन कृषि उपज प्रांगण में लगती है। सुबह 3 बजे से सुबह 10 बजे तक यहां व्यापार चलता है। कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जहां अपनी सब्जियां बेचने के लिए आते हैं। वहीं कई बाहरी व्यापारी उन्हें खरीदने के लिए यहां एकत्रित होते हैं। सब्जी मंडी व्यापारियों ने मांग की है कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को शीघ्र पकड़ा जाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
Trending
- जाने माने क्रिकेटर एवं शिक्षक व्यास का एक सड़क दुर्घटना में निधन
- विद्युत कंपनी की मनमानी से ग्रामीणजन परेशान
- आम्बुआ क्षेत्र की शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के परिणाम उत्साहवर्धक
- छात्रावास में रहकर की मेहनत रंग लाई: वर्षा गडरिया ने 81.2% के साथ स्कूल में किया टॉप
- कट्ठीवाड़ा में अमानक खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई: 9 दुकानों से डेढ़ क्विंटल एक्सपायर माल जब्त
- कैबिनेट मंत्री चौहान शोक संतृप्त परिवार में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने नानपुर पहुंचे
- जनगणना 2027 को लेकर जोबट में कार्यशाला का हुआ आयोजन, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दी गई अहम जानकारी
- हिमाली ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में चौथा और खवासा में पहला स्थान हासिल किया
- शर्लिन उपाध्याय ने 10वीं CBSE में 93% अंक हासिल किए, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
- अणु पब्लिक स्कूल की हर्षि लुणावत ने 12th में हासिल की स्टेट में 6टी रेंक एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान