
झाबुआ । स्थानीय राजवाडा चोक पर बुधवार रात को हाइस्कूल/हायर सेकंडरी स्तरीय छात्र-छात्राओं के लिए सार्वजनिक गणेश मंडल द्वारा अभिनव प्रश्नमंच स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक हर्ष भट्ट, रविराज राठोर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की सात शैक्षणिक संस्थाओं केशव इंटरनेशनल स्कूल, शारदा विद्या मंदिर इंग्लिश मिडियम, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ, शारदा विद्या मंदिर हिंदी माध्यम, कैथोलिक मिशन स्कूल इंग्लिश मीडियम ,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्याालय एवं शासकीय उमावि. रातीतलाई के 6-6 छात्र-छात्राओ की टीम ने प्रश्न मंच स्पर्धा में भाग लिया। प्रश्न मंच संचालक सोभाग्यसिंह चोहान द्वारा समसामयिक, ऐतिहासिक, धार्मिक,फिल्म,राजनीति सहित विभिन्न विषयों पर आधारित सामान्य ज्ञान के प्रष्न सभी सात टीमों से पुछे गये । रात्री साढे आठ बजे से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम रात्री साढे 11 बजे तक चला । बच्चों ने पूरे आत्मविष्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिये वही जिन प्रष्नों के उत्तर बच्चों द्वारा नही दिये गये उनके जवाब उपस्थित श्रोतागणों से पूछे गये और उनके द्वारा सही उत्तर दिये जाने पर उन्हे तत्काल उपहार देकर पुरस्कृत किया गया । प्रश्न मंच स्पर्धा में कषमकष माहौल में प्रश्नमंच में चोहान द्वारा पुछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये गये । और सर्वाधिक 240 अंक प्राप्त करके षासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ, की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1551 रुपए एवं शिल्ड तथा प्रमाण पत्र प्राप्त किया । दूसरे स्थान पर केशव इंटरनैशनल स्कूल की टीम रही जिसके द्वारा 230 अंक अर्जित किये और इस टीम को 1101 रूपये नगदी, शिल्ड एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रश्न मंच में तीसरे स्थान पर न्यू कैथोलिक इंग्लिश स्कूल रही जिसकी टीम ने 200 अंक अर्जित करके 851 रूपये एवं शिल्ड प्रमाण पत्र प्राप्त किया ।
पुरस्कार की राशि घायलो उपचार के लिए दी –
सार्वजनिक गणेश मंडल द्वारा आयोजित प्रश्न मंच में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मिशन स्कूल के प्राचार्य फादर स्टीफन ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को स्पर्धा में प्राप्त पुरस्कार राशि 851 को बच्चों की भावना एवं इच्छा के अनुसार पेटलावद ब्लास्ट कांड में हुए घायलों के उपचार के लिये दी जा रही है।
Trending
- छोटी बच्ची को पकड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा
- बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज कजिन भाईयों ने प्रेमी की निर्मम हत्या कर शव रेलवे स्टेशन के पास फेंका
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने 15 लाख 54 हजार से अधिक के विकास कार्यों की दी बड़ी सौगात
- आबकारी विभाग आलीराजपुर द्वारा अवैध मदिरा की 75 पेटी जब्त.. प्रकरण दर्ज
- मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ पर यज्ञ हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ
- नानपुर के वार्ड क्रमांक 7 में 25 लाख की लागत से बनेगी अंडरग्राउंड नालियां, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- बस पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज
- माता वैष्णोदेवी के दरबार पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, बताया यहां आने का क्या है उद्देश्य
- हॉर्न बजाने पर भड़के ट्रैक्टर सवार, यात्रियों से भरी बस में तोड़फोड़
- झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
Next Post