श्री गणेशजी को लगे 56 भोग
मेघनगर – गणेशोत्सव के दौरान नगर सहित ग्रामीण अंचलो में धार्मिक कार्यक्रमो की धूम मची हुई है। नगर के स्थानीय दशहरा मैदान पर रोटरी क्लब अपना द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा स्थल पर कल रात क्षेत्र के मशहुर गायक श्री जनक की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जब श्री जनक द्वारा अपने सुमधुर कंठो से देवा हो देवा गणपति देवा, म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ, अरे द्वारपालो सुदामा से कह दो, आदि भजनो की प्रस्तुति दी तो उपस्थित श्रोता झुम उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शेलेष दुबे, भाजपा उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापत, तहसीलदार के एस गौतम थे। मुख्य अतिथियो का पुष्प मालाओ से स्वागत किया गया तत्पश्चात गणेशजी की महाआरती की गई तत्पश्चात भगवान श्री गणेश को 56 भोग चढ़ाया गया। दशहरा मैदान में आयोजित इस धार्मिक भजन संध्या में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी खुब प्रचार प्रसार हुआ। उक्त अवसर पर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष भरत मिस्त्री, विनोद बाफना, मांगीलाल नायक, जिम्मी निर्मल, जयंत सिंघल, सचिव मनीष सोनी सहित रोट्रेक्टर अध्यक्ष प्रांजल शर्मा, सिद्धार्थ भंडारी, तुषार सोनी सहित नगर सहित अंचल के ग्रामीणजन उपस्थित थी। पेटलावद की हृदय विदारक घटना में मृतको को श्रद्धांजली भी अर्पित की गई।
Trending
- पेटलावद के इस गांव में एक ही कुएं में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
- शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त
- टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी
- इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय
- सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का
- सकल व्यापारी संघ का हुआ मिलन समारोह, संदीप मांडोत अध्यक्ष चुने गए
- सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेटलावद सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित
Prev Post
Next Post