झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
अल्प वर्षा से मक्का व सोयाबीन, उड़द, मूंग कपास की 75 प्रतिशत फसल क्षेत्र के किसानो द्वारा लाखो रुपए लगाकर तैयार की गई व फल लग चुकी फसल पर ब्लाईट रोग व वायरस ने बहुत बडे़ क्षेत्र मे आक्रमण कर दिया है व इन रोगो पर नियंत्रण मे कोई भी रासयनिक कीटनाशक काम नही कर पार रही है ऐसे मे आंखों मे पानी लिए किसानों को इस फली फूली फसल को अपने हाथों से उखाड़ने के अलावा ओर कोई चारा नही रह गया है। कई किसानो ने बताया कि हमने बाजार ,सहकारी सस्थाओं से, बैंको से कर्ज लेकर लाखों रुपये इस फसल पर खर्च कर दिए अब हमारेे पास रोग ग्रस्त फसल को खेतों से निकालने के लिये मजदूरो को देने के लिये भी राशि नही है। जल स्त्रोतो मे पानी इतना है नही की फिर से खेतो को तैयार कर अन्य फसल ले सके। कुएं,बावडी व ट्यूबवेल जो हमेशा सहारा बनते है वे भी सूखने की कगार पर है।
थांदला मे प्रकोप बढ़ा
थांदला गा्रमीण सूतरेटी, शिवगढ़, महुडा, सुजापुरा, खजूरी, परवलिया समेत अनेक गांवो से ब्लाइट व वायरस के प्रकोप की खबर है। थांदला के कृषक नारायणलाल पाटीदार ने बताया कि वे मूलतः पेटलावद क्षेत्र के निवासी है थांदला मे डेढ़ लाख रुपए सालाना मुनाफा राशि देकर जमीन रखी है आठ बीघा मे लाखों रुपया लगाकर टमाटर बोया था फसल लगभग तैयार हो गई थी की ब्लाइट व वायरस ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। 20 से अधिक मजदूर लगाकर भारी मन से खेत से टमाटर की फसल को उखड़वा रहा हूं। कृषि का कोई भी नुमाइंदा फसल की जानकारी लेने आज तक नही आया।
Trending
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ
- गौ-रक्षक संत को जान से मारने की धमकी, हिन्दू समाज में आक्रोश; मुख्यमंत्री से की कठोर कार्रवाई की मांग
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
Next Post