Trending
- हनुमान गंज में खुलेआम बिक रही शराब, रहवासियों ने एसडीएम से की शिकायत
- इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण साधन है खेल
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में थांदला शहर से सटे दो धार्मिक स्थलों को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। थांदला से ग्राम खजूरी में सटे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोला एवं वहां पर स्थित पुजारी को बंधक बनाकर चांदी के मुकुट व दानपेटी तलवार की नोंक पर ले जाने में सफल रहे। इसके बाद अज्ञात बदमाश थांदला से सटे ग्राम रूंडीपाड़ा पहुंचे, जहां पर थांदला-बायपास पर स्थित गैबन सैयद र.अ. की दरगाह पर पहुंचे, जहां पर उन्हें दरगाह पर स्थित जालियां तोड़ दी एवं आस्ताने के समीप बने कमरे का ताला तोड कर प्रवेश किया है एवं वहां पर रखी धार्मिक किताबों एवं कुरआन शरीफ को अस्त व्यस्त कर दिया। यहां पर भी तांड़व मचाने के बाद जब कुछ हाथ नहीं लगा तो यहां तोडफ़ोड़ कर भाग निकले। यह कि अज्ञात बदमाशों ने यह सब कुछ बिना भय के अंजाम दिया। गौरतलब है कि वर्तमान में नवरात्रि चल रही है एवं इस दौरान पुलिस गश्त भी थांदला कस्बे व आसपास के गांवों में चलती है फिर भी चोरों द्वारा इस तरह दो धार्मिक स्थलों पर की गई चोरी-लूट की वारदात से शहरवासियों में आक्रोश है। उक्त घटना की सूचना सुबह जब समाज के युवा शम्मी खान, राशीद, हाजी शाहिद खान को मिली, तो वे दरगाह पहुंचे व आक्रोश जताया।