मेघनगर – नगर में स्थापित कुछ केमिकल्स फैक्ट्रियो के प्रदूषण के विरोध में चार जून को जिला कांग्रेस द्वारा यहां एक आंदोलन की शुरुआत की। इसका मुख्य उद्देश्य नगर व आसपास के गांवो में रहने वालों का जीवन सुरक्षित करना व जल व वायु को भी प्रदूषित होने से बचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित विधायक टीम आई। कसरावद विधायक सचिन यादव व सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग ने प्रातः से दोपहर तक जिस जिस एरिया की शिकायत थी वहां वहां जाकर प्रभावित लोगो से मिले व उनकी समस्या सुनी और पानी के सेंपल भी लिए। साथ प्रदूषित बहते पानी को देखा व उस नाले का पानी नदी में मिलता है वहां तक देखा। विधायक हरदीप डंग ने बताया इन फैक्ट्रियोे को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इन फैक्ट्रियो से जहरीला खेल खेला जा रहा है। स्थानीय सौरभ जैन की फैक्ट्री चार सौ पचास फीट बोरिग में भी प्रदूषित पानी आ रहा है। विधायक सचिन यादव ने कहा यहां कि केमिकल्स फैक्ट्रियो को लाइसेंस जरूर लिए है परंतु नियम कानून को ताक में रखकर जो उत्पादन किया जा रहा है वह गलत है इस प्रदूषण से कई बीमारियां फैलने की संभावना है। पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि न्याय पालिका के जीन फैक्ट्रियो को प्रभावित किया उन्ही फैक्ट्रियो को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं मप्र की भाजपा सरकार मिलकर इन फैक्ट्रियो को बसाने में जुटे हुए है जो आज व भविष्य में जहर ही उगलेंगे। जनहित में इसका लगातार विरोध करेगे जरूरत पड़ी तो कोर्ट की षरण भी लेेगे और देश के राष्ट्रपति को ऐसंे गंभीर मुद्दो से अवगत कराएंगे। विधानसभा के माॅनसून सत्र मे इस गंभीर समस्या को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को जगाने का काम करेगे इतने पर भी मेघनगर क्षेत्र की जनता को उक्त समस्या से निजात नहीं मिली तो राष्ट्रपति का भी दरवाजा खटखटाएंगे। इस पत्रकार वार्ता में क्षेत्र के पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस महामंत्री यामीन शेख, युवा नेता डाॅं.विक्रांत भूरिया, आचार्य नामदेव उपस्थित थे।
Trending
- झाबुआ चौराहे का जाम, जामली रोड एकांकी मार्ग हो या फिर चौड़ीकरण इस विकल्प पर किया जाए विचार
- TET परीक्षा के विरोध में चंद्रशेखर आजाद विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं लामबंद हुवे
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
Next Post