आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल 21 दिसंबर को जोबट आएंगे। वे रणबयड़ा में बनाए गए हेलीपेड पर उतरेंगे। कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने दौरे की पुष्टि की है। रणबयड़ा से ग्राम पंचायत देगांव जाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। राज्यपाल जोबट के गायत्री शक्तिपीठ में वार्षिकोत्सव समारोह में भी शामिल होंगे। यहीं पर गायत्री शक्तिपीठ के नेत्र संकलन केंद्र के कार्य को समझेंगे। अन्य गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे। गायत्री शक्तिपीठ पर होने वाले कार्यक्रम में आलीराजपुर के पूर्व कलेक्टर व रिटायर्ड आईएएस अफसर शेखर वर्मा भी शामिल होंंगे। गौरतलब है कि वर्मा के आलीराजपुर कलेक्टर रहते ही गायत्री शक्तिपीठ जोबट में नेत्र संकलन केंद्र खोला गया था। Post navigation क्या कानाकाकड रावत परिवार के लिये भाग्यशाली है दीपक चौहान ? अज्ञात बदमाश के आंतक व अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चौकी कनवाडा में बल तैनात