जितेंद्र वर्मा, जोबट अज्ञात बदमाश के आंतक व अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चौकी कनवाडा में बल तैनात किया गया है। कनवाडा क्षेत्र के आसपास रहने वाले गांव के लोगो के साथ व इंदौर बाग होते हुये जोबट आने वाली बस के साथ आये दिन झिरपनिया पुल व पाहडवा घाट पर अज्ञात बदमाशो व्दारा आने जाने वाले राहगिरो के साथ पत्थर बाजी कर आंतक फैलाने की घटनाएं होती रही है। इसी अवैध गतिविधियो को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के मार्गदर्शन में चौकी कनवाडा में 15 दिसंबर को 1-4 का बल तैनात किया गया। जिससे अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाया जा सके ।शुक्रवार को पुलिस राजेश व्यास के मार्गदर्शन वह निर्देश पर चौकी निर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बताया जाता है कि चौकी के खुलने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी जिस स्थान पर चौकी बनाई गई है, वहां पर अज्ञात बदमाशो व्दारा आने जाने वाले राहगिरो के साथ पत्थर बाजी कर आंतक फैलाने एवं अवैध गतिविधियो को रोकने के लिये चौकी के संचालित किया गया काफी हद तक क्राइम कंट्रोल पार अंकुश लगाया जा सकेगा इस मौके पर जोबट थाना प्रभारी वह जोबट पुलिस स्टाफ मौजूद था। Post navigation 21 दिसंबर को जोबट आएंगे राज्यपाल मंगू भाई पटेल पुलिस कंट्रोल रूम में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली डीजे संचालकों की बैठक, निर्धारित डेसिबल में डीजे बजाने की समझाइश दी