दीपेश प्रजापति, झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अति पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन में तथा अनुभागीय पुलिस अधिकारी बबीता बामनिया मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह की टीम ने तीन वर्ष से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी को गिररफ्तार किया है। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी जाम सिंह पिता मुन्ना गणवा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिजलपर थाना कल्याणपूरा और. गुलाब पिता हूर सिंह हटीला उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बिजलपर थाना कल्याणपूरा धारा 279,337 भादवी में फ़रार चल रहे थे। दोनों आरोपियों को ग्राम बिजलपर थाना कल्याणपूरा से गिरफ़्तार किया गया। कार्रवाई में TI सुरेंद्र सिंह गाडरिया, ASI के एस मेड़ा ,आर अर्जुन ,आर भेरु का सहयोग रहा। Post navigation झाबुआ एसडीएम सुनिल कुमार झा के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार चंद्रयान 3 प्रक्षेपण के ऐतिहासिक दिन पर केशव विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने आकृति बना कर दी शुभकामनाएं