दिनेश वर्मा, झाबुआ

झाबुआ एसडीएम सुनिल कुमार झा के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम झा  रविवार को जिला मुख्यालय पर एक होस्टल का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान वे आदिवासी बालिकाओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन पर बालिकाओं को गलत तरीके से छूने का आरोप है। मामले की शिकायत सोमवार को हुई। देर रात जांच के बाद छेड़खानी के आरोप में धारा 354, एसटीएससी एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ, उन पर पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। इस एफआईआर के बाद कलेक्टर के प्रतिवेदन पर सोमवार देर रात कमिश्नर पवन शर्मा ने सुनिल कुमार झा को सस्पैंड कर दिया है। पुलिस की टीम झा के आवास के आसपास लग गई है। किसी भी वक्त इनकी गिरफ्तारी संभव है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *