गौरव कटकानी, कालीदेवी एसपी अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन व एसडीओपी रूपरेखा यादव के मार्गदर्शन में 10.08.2023 को कांबिंग गश्त की गई। इस दौरान कालीदेवी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कालीदेवी में प्रकरण क्रमांक 370/2018 में धारा 354 , 323 मैं फरार आरोपी आरिफ पीता बाबू मेड़ा निवासी ग्राम साढ़ अपने घर पर सो रहा है। सूचना मिलते ही कालीदेवी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आरिफ पिता बाबू मेडा को उसके घर से पकड़ लिया। इसी के साथ कालीदेवी पुलिस ने 3 आबकारी के प्रकरण भी बनाए। जिनसे कुल 30 लीटर देसी महुआ की शराब बरामद की कार्यवाही में उ. नि ओ. पी वर्मा , ए. एस.आई उमेश पुरोहित , ए. एस.आई राजकुमार मोरे , ए. एस.आई श्री धाकड़ , प्रधान आरक्षक संतोष चौहान, प्रधान आरक्षक सुबेसिंह डुडवे, आरक्षक जितेंद्र हरवाल, आरक्षक दीपक, आरक्षक रामकुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation सुबह से हो रही बारिश, सुनार नदी उफान पर, 15 से 20 गांव के रास्ते कटे नवागत थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर ने किया पदभार ग्रहण