गौरव कटकानी कालीदेवी में आज अल सुबह से हो रही बारिश के चलते कालीदेवी – खेड़ली मार्ग पर बनी सुनार नदी उफान पर आ गई है। जिससे कालीदेवी – खेड़ली मार्ग होते हुए साढ , सदावा, हिम्मतगढ़ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-28-at-10.56.30-AM.mp4 इसी तरह ग्राम छापरी में बनी पुलिया जिससे की छापरी – हत्यादेहली मार्ग से होते हुए भी साढ , सदावा , हिमातगढ़ व आस पास के गांव में पहुंचा जा सकता है वह पुलिया भी बारिश की वजह से आधा टूट चुका है। छापरी पंचायत के वर्तमान सरपंच एवं सांसद प्रतिनिधि दोनों ग्राम छापरी के मूल निवासी है इसके बावजूद भी यहां के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन इस पुलिया की ओर कुछ ध्यान नहीं दे रहे हैं। फिलहाल दोनों पुलिया से उपर से पानी जाने पर कालीदेवी पुलिस ने दोनों पुलिया पर अपना फोर्स लगा दिया है। आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है । Post navigation वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी लाखो रूपयों की अवैध शराब, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा फरारी आरोपी, आबकारी के प्रकरण भी बनाए