गौरव कटकानी, कालीदेवी आगामी विधानसभा चुनाव के तहत पूरे मध्यप्रदेश में थाना प्रभारियों के ट्रांसफर हुए। उसी के तहत कालीदेवी थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी हिरूसिंह रावत का तबादला कालीदेवी से मांडव किया गया। उनकी जगह नवागत थाना प्रभारी के रूप में प्रदीप वाल्टर ने कालीदेवी थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया । थाना प्रभारी ने झाबुआ – लाइव एवम अन्य मीडिया साथी को बताया कि वे 2012 मे थाना प्रभारी बने और उन्होंने छिंदवाड़ा , शिवपुरी , शाजापुर एवम अनेक जगहों पर थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दी और अब कालीदेवी थाने पर सेवा देने का मोका मिला । थाना प्रभारी ने बताया उनकी सबसे पहली प्राथमिकता लॉ & ऑर्डर , अपराधियों में पुलिस का भय , थाना क्षेत्र की जनता से अच्छा तालमेल , जनता मैं पुलिस के प्रति अच्छा व्यवहार आदि रहेगी । थाना प्रभारी का स्वागत करने में कालीदेवी व्यापारी संघ अध्यक्ष गौरव कटकानी , प्रदीप पुरोहित , कमल कुमार गादिया , दिलीप कुशवाह , शैलेश शर्मा , विजय गवली , अशोक जादौन , हंसराज राठौर , हकीमुद्दीन बोहरा आदि उपस्थित थे । Post navigation कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा फरारी आरोपी, आबकारी के प्रकरण भी बनाए लोड शेड्यूल के नाम पर कभी भी बंद हो जाती है बिजली, लोग परेशान