शोभायात्रा निकाली, महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया

- Advertisement -

वीरेंद्र बसेर@घुघरी

गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी महाराज की जयंती मनाई गई। मठमठ में गुर्जर समाज ने शोभायात्रा निकाली एवं श्री देवनारायण मंदिर पर महाआरती कर महाप्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के बाद भगवान देवनारायण की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में समाजजन धर्मध्वजा लिए चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान देवनारायण के भजनों की स्वरलहरियों के बीच महिलाएं-पुरुष नाचते-गाते चल रहे थे। आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा में पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी, मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी सम्मिलित हुए। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भोजन प्रसादी के बाद कार्यकम का समापन किया गया।