मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ मध्य प्रदेश शासन के मुखिया तथा बच्चों के मामा बहिनों के भैय्या श्री शिवराज सिंह चौहान जो कि विगत महीना में विभिन्न घोषणाएं कर चुके हैं तो कई घोषणाएं धरातल पर उतर चुकी है विगत माह लाडली बहना योजना के बाद अब आवास हीन बहनों हेतु मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना प्रारंभ हो रही है जिसके फॉर्म भरना प्रारंभ हो गए हैं आज आम्बुआ पंचायत में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। विगत दिनों रक्षा बंधन पर प्रदेश के मुखिया ने लाडली बहना आवास योजना की घोषणा की तथा आवासहीन बहिनों हेतु पक्के मकान बनाने हेतु मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ कराए गए आज 18 सितंबर को इस योजना संबंधी फॉर्म भरने हेतु चाहे गए दस्तावेज आधार कार्ड, परिवार आईडी, बैंक खाते की जानकारी, मुख्यमंत्री लाडली बहना प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी आदि के साथ फॉर्म भरने कार्य कराया गया सुबह से शाम तक पंचायत भवन पर महिलाओं की भीड़ जमा रही इधर बिजली की लुका छुपी के कारण दस्तावेजों की फोटो कॉपी करने में भारी मशक्कत करना पड़ी महिलाओं को उम्मीद है कि उनके लाडले भैय्या शिवराज सिंह ने जिस तरह एक हजार तथा अब एक हजारों सौ पचास रुपए खातो में डाले हैं उसी तरह अति शीघ्र आवास भी स्वीकृत कराकर बहनों को पक्का मकान देंगे आम्बुआ पंचायत में आज 113 लाडली बहनों ने फार्म जमा कराए। Post navigation क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मकान तथा पेड़ धराशायी हुए रिद्धि सिद्धि तथा ज्ञान के दाता प्रथम पूज्य श्री गणेश की दस दिन तक होगी आराधना, गणेशोत्सव का शुभारंभ