नई दिल्ली, एजेंसीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिर किरण बेदी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर दिया है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा की गई। इसके बाद किरण बेदी के नाम का भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में एलान कर दिया गया।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही राजनाथ सिंह और अमित शाम भी शामिल थे।
बैठक समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने किरण बेदी को दिल्ली चुनाव में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया। अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट कृष्णा नगर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

कृष्णा नगर सीट से डॉ. हर्षवर्धन चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद कार्यकताओं में उत्साह है। अमित शाह ने कहा कि चुनाव अकाली दल के साथ लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *