आलीराजपुर, हमारे प्रतिनिधिः आलीराजपुर पुलिस को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 10 लाख रूपए मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने बाद में चकमा देकर भाग रहे ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। इस सूचना के आधार पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस की घेराबंदी देख ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की नाकेबंदी और पीछा करने के दौरान ट्रक नाले में गिर गया। हालांकि, इसके बावजूद ट्रक चालक ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन मौके से भागते हुए पुलिस ने उसे धरदबोचा।

पुलिस के मुताबिक ट्रक में करीब 800 पेटी शराब थी जिसकी कीमत 10 लाख रूपए आंकी जा रही है। ट्रक के नाले में गिरने की वजह से करीब 50 पेटी शराब को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त करने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यह शराब कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *