आरीफ हुसैन
चंद्रशेखर आजाद नगर। प्रदेश सरकार के ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने द्वारा चयनित स्कूल में जाकर अध्यापन कराने के तहत उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष व दर्जा कैबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर ने विद्यालय की कक्षा 12वीं विज्ञान के छात्र-छात्राओं को अध्यापन कराया। डावर ने हाल ही में चंद्रयान-3 के बारे में चित्र बनाकर बच्चों से प्रश्न पूछे। साथ ही न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम पर भी चर्चा की।
