उत्कृष्ट विद्यालय में कैबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर ने विद्यार्थियों को पढ़ाया

- Advertisement -

आरीफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। प्रदेश सरकार के ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने द्वारा चयनित स्कूल में जाकर अध्यापन कराने के तहत उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष व दर्जा कैबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर ने  विद्यालय की कक्षा 12वीं विज्ञान के छात्र-छात्राओं को अध्यापन कराया। डावर ने हाल ही में चंद्रयान-3 के बारे में चित्र बनाकर बच्चों से प्रश्न पूछे। साथ ही न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम पर भी चर्चा की।

उत्कृष्ट विद्यालय में ही जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र डावर,चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम सखाराम यादव द्वारा भी पृथक-पृथक कक्षाओं में जाकर अध्यापन करवाया। इस अवसर पर बीईओ विनोद कुमार कोरी, संस्था प्राचार्य निलेश शाह,बीआरसी राजेंद्र बैरागी, विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

कक्षा लेने से पहले छात्र छात्राओं को स्कूल चले हम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। अभियान के तहत मध्य प्रदेश वन विकास मंडल अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन की अनेक योजनाएं हैं जो आप सभी के हित में बनी हैं जिसका लाभ आपको लेना चाहिए। स्कूल चले हम अभियान के तहत शासन की मंशा हैं कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक स्कूल नहीं आ पा रहे उन्हें भी अनिवार्यत: अपनी स्कूल में लाए। जीवन में शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है शिक्षा हमारे जीवन को अन्य जीवों से अलग करती हैं 64 लाख योनियों में मनुष्य का जन्म श्रेष्ठ कर्म के आधार पर ही प्राप्त होता हैं हमें चाहिए कि हम इस योनि में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छे कार्य करे व जीवन को सफल बनाएं। जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर ने कहा कि शासन शिक्षा के क्षेत्र में आप सभी को भरपूर सुविधा दे रही हैं। विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षक आप सभी का भविष्य निर्माण करते हैं आप सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं। विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र डावर ने कहा कि स्कूल चले हम अभियान उन छात्र-छात्राओं के लिए विशेष हैं जो विद्यालय नहीं पहुंच पाए हैं हमें चाहिए हम उन्हें प्रेरित करके विद्यालय लाए। मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय कार्यों को बताते हुवे कहा कि सभी विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश व समाज की सेवा कर देश के सफल नागरिक बने। एसडीएम सखाराम यादव ने स्कूल चले अभियान के तहत शासकीय व अशासकीय शालाओं की कार्य प्रणाली में अंतर व शासकीय विद्यालयों के महत्व को बताया। छात्र-छात्राओं से अपने क्षेत्र के शिक्षा से वंचित छात्रों को स्कूल भेजने की अपील की।

अध्यापन के पूर्व मुख्यमंत्री  के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों व छात्र-छात्राओं ने सुना। ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत शाजापूर जिले के गुलाना से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ‘स्कूल चले हम’अभियान के तहत मुख्यमंत्री का उद्बोधन को जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्कूली बच्चों द्वारा लाईव प्रसारण देखा व सुना। कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। अतिथियों का आभार संस्था के वरिष्ठ शिक्षक शाहिद शेख ने माना।