उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में सामूहिक योगाभ्यास किया

- Advertisement -

आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय  में  सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का प्रातः आयोजन किया गया। योगाभ्यास में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,कर्मचारियों और विद्यार्थियों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व माननीय राज्यपाल मंगूभाईभाई पटेल का संदेश सुना। तत्पश्चात योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास  करवाया गया। 

योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास जनपद पंचायत अध्यक्ष इंदर सिंह डावर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, जनपद सीईओ रविन्द्र गुप्ता, नायब तहसीलदार रानू माल, बीईओ विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी, उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह, माॅडल स्कूल प्रभारी प्राचार्य सरफराज मकरानी, कन्या उमावि प्रभारी लालसिंह बामनिया, जनशिक्षक नाहरसिंह भयडि़या, ढुढला मुवैल,सैयद अनवरअली, हेमेन्द्र गुप्ता,आशीष सोनी, मनोज सोनी, शेखरसिंह कुशवाह सहित उत्कृष्ट विद्यालय,कन्या उमावि स्टाफ सदस्य,राजस्व विभाग,नगर पंचायत,जनपद पंचायत के कर्मचारी,अधिकारीगण  द्वारा किया गया। योगाभ्यास के पश्चात उपस्थित सभी को चाय व बिस्किट दिये गये।