नर्मदा का जल लाकर कावड़ यात्रियों ने किया शिवजी का अभिषेक

- Advertisement -

आरिफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। सावन सोमवार पर धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा मां शबरी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। नगर की महिलाएं भी इसमें शामिल थी। कावड़ यात्री ककराना से मां नर्मदा का जल लेकर यहां पहुंचे। वे नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरे। जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। इसके बाद कावड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए महिला-पुरुषों ने अपने अपने ग्राम में जाकर शिवालय में जल चढ़ाया। कावड़ यात्रा का स्वागत जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने किया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी विक्रम धार्वे ने संभाली।