सरपंच, पंच और जनपद सदस्य के नतीजे घोषित, मनाया जीत का जश्न

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर 

जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर शासकीय महाविद्यालय में गुरुवार को सरपंच, पंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का सारणीकरण कार्य किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचे। सारणीकरण के साथ ही विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। 

परिणाम जानने के लिए सुबह से ही भीड़ लगने लगी थी। चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायत, 12 जनपद पंचायत के वार्ड और पंच के करीब 451 वार्ड का सारणीकरण किया गया। जबकि जिला पंचायत के दो वार्ड के लिए सारणीकरण हुआ। जिला पंचायत के वार्ड 3 से बाबूसिंह रूझानों में आगे रहे। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता माधाेसिंह डावर के साथ जुलूस निकाला। डावर ने भी उनका हार पहनाकर स्वागत किया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 4 से कबु नरसिंह जीत रही है। जिला पंचायत सदस्यों की जीत की अधिकृत घोषणा शुक्रवार को आलीराजपुर में की जाएगी। 

चंशेआ नगर जनपद  में ये जीते

वार्ड   विजेता का नाम

1    सनु कालू वसुनिया

2     मड़ी दिलीप

3    राजू अबुड़ा

4    रसली दिलीप

5    शांतु रामसिंह

6    इंदरसंह डावर

7    संतु कैलाश मेड़ा

8    जगदीश सुरमल

9    जवसिंह भूतसिंह

10   प्रदीप जमरा

11    मनीषा सुरेश बामनिया

12    अंतरसिंह भंवर

कबु नरसिंह का भी स्वागत किया गया।
बरझर से पंच बने इरशाद खान प्रमाण पत्र लेते हुए।
बाबूसिंह का माधोसिंह डावर ने स्वागत किया।