विश्व हिन्दी दिवस पर उत्कृष्ट में श्रुत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

May

आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिउ श्रुत (शुध्द) लेखन प्रतियोगिता का आयोजन संस्था प्राचार्य निलेश शाह के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता पूर्व विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व व उसकी उपयोगिता के बारे में संस्था प्राचार्य निलेश शाह व संस्था शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता ने विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्रा व विद्यालयीन स्टाफ शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।