मप्र राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष माधोसिंह डावर के भतीजे अभिजीत का निधन

- Advertisement -

चंद्रशेखर आजाद नगर. मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक माधौसिंह डावर के भतीजे एवं स्व. डॉ. नवलसिंह व डा. रजनी डावर के पुत्र अभिजीत (चिंकी) डावर का ह्रदय गति रुकने से शुक्रवार 21 जुलाई को इंदौर में सुबह निधन हो गया। अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9 बजे निजी निवास मेन रोड चंद्रशेखर आज़ाद नगर से निकाली जाएगी।