प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूर्व विधायक डावर व जिलाध्यक्ष ठकराला ने मरीजों को वितरित किए फल-बिस्किट

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के परिपेक्ष में आज आजाद नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल एवं पूर्व विधायक माधौ सिंह डावर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपचाररत मरीजों को फलों का वितरण किया एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। मंदिर प्रांगण में आज मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसको पूर्व विधायक माधौ सिंह डावर व जिला अध्यक्ष वकिल सिह ठकराल ने संबोधित किया एवं मनोनीत मंडल कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की व देश के लिए महान जननायक बताया आगे जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नैतिकता एवं जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया तथा आगे कहा कि कार्यकर्ता की छवि का प्रभाव पार्टी पर पड़ता है पार्टी में अपने निजी हित से ज्यादा देशहित पर कार्य करना चाहिए ,जिस तरह संघ के स्वयंसेवक से हमें उच्च आदर्श सीखने को मिलते हैं, ऐसे ही पार्टी में हमें आदर्श पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का दायित्व निभाते हुए पार्टी की रीति नीति को देश हित में जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, तथा प्रत्येक माह में एक बार मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक अनिवार्य रूप से होना चाहिए। बैठक में मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर ,मंडल अध्यक्ष, मनीष शुक्ला जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटी डावर , हुजेफा असद सुरेश महेश्वरी रितेश मोरिया धर्मेंद्र जायसवाल खोजेमा अली बंटी जायसवाल गोवर्धन भाई, सुर सिंह भाई अर्जुन सिंह चन्गोड़ सरपंच व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।पश्चात covid केयर सेंटर सेजावाडा मे भी मरीजों को फलों का वितरण करवाया गया।