पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बालिकाओं को कानूनी जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के गुर सिखाए

- Advertisement -

आरिफ हुसैन@ चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

ग्राम देवली के कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में आपरेशन मुस्कान में बच्चियों की सुरक्षा व महिलाओं के सम्मान में जन जागृति अभियान के तहत चन्द्रशेखर आज़ाद नगर थाना प्रभारी विजय कुमार देवड़ा ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें आत्म सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा एवं साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी साथ ही संवाद करते हुए किशोरी और महिलाओं के अधिकार और कानूनी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की अधीक्षिका व प्राचार्य मोजूद रहे।