तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों के चालान बनाए

May

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आज़ाद नगर

क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में थाना आजाद नगर स्टाफ के साथ मिलकर जिला यातायात इंचार्ज सुभाष सतपाड़िया के नेतृत्व में की। सुबह 8 बजे से आज़ाद नगर में आबादी क्षेत्र में जांच की गई। इस दौरान ओवर स्पीड के चालान 7, बिना लाइसेंस के 4 सहित कुल 41 चालान बनाए। इस दौरान 21 हजार से अधिक का सामान शुल्क वसूला गया। कारवाई में ओमप्रकाश पटेल एएसआई, एएसआई अवतारसिंह यादव, एएसआई अमरजुनवाल, जयकिशन शर्मा, प्रधान आरक्षक भावसिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र शामिल रहे।

चलानी कार्रवाई करती पुलिस।