आंधी से मालपुर-भाबरा मार्ग पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति ठप, बड़े हादसे की आशंका

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर 

चंद्रशेखर आजाद नगर में कल रात्रि तेज आंधी एवं हल्की बारिश के कारण मालपुर और भाबरा के बीच एन, एच ,56 पर रोड से लगे विद्युत मंडल के तार नई विद्युत लाइन पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। पेड़ अभी भी बिजली के तारों पर लटका हुआ है तथा तार सड़क के अत्यंत नजदीक आ गए हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

रात्रि से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित है, लेकिन अभी तक न तो विद्युत विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा है और न ही ठेकेदार पक्ष का कोई कर्मचारी दिखाई दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है।

प्रशासन एवं विद्युत विभाग से अनुरोध है कि तत्काल मौके पर टीम भेजकर पेड़ हटवाने, तारों को सुरक्षित कराने तथा विद्युत व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई करें, ताकि किसी जनहानि या बड़े हादसे को रोका जा सके।

स्थान: मालपुर – भाबरा मार्ग

स्थिति: पेड़ विद्युत तारों पर लटका हुआ, तार सड़क के समीप, दुर्घटना की आशंका

Leave A Reply

Your email address will not be published.