आंगनवाड़ी निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, कार्यकर्ता मिली अनुपस्थित

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को समय-समय पर आंगनवाड़ियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन एवं सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

इसी क्रम में आज चंद्रशेखर आजाद नगर की अनुविभागीय अधिकारी दीपिका पाटीदार ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र मेंढा फलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई, जबकि केंद्र पर केवल सहायिका उपस्थित थी। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र के उपस्थिति रजिस्टर में 20 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन निरीक्षण के समय केंद्र पर एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। इस स्थिति को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.