जयस व आदिवासी समाज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परथी दादा की जयंती धूमधाम से मनाई

May

बरझर। 12 जून 2023 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परथी दादा की जयंती आदिवासी समाज/JAYS ने उनके जन्म स्थान ग्राम रिंगोल (मालमसूरी) फलिए में बड़ी धूम धाम से मनाई गई। आदिवासी क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परथी दादा की जन्म जयंती को युवा प्रेरणा दिवस के तौर पर मनाया गया। जिसमे सबसे पहले भाबरा त्रिमूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।  भाबरा मल्यार्पण करने के साथ ही वहां से लगभग 100 मोटर साइकिल बाइक रैली के साथ रिंगोल मालमसूरी पहुंचकर परथी दादा को मलयर्पण किया गया। जिसमें उपस्थित JAYS के मनोज डामोर, सरदार परमार, बसंत अजनार, सज्जन जमरा, शेलेंद्र रावत आंबुआ, दिनेश निनामा, जवसिंह चौहान, दिलीप भूरा, कनु चौहान, जितेंद्र गनावा, भारत हिहोर, अजय बामनिया, गणपत, सैकड़ों JAYS कार्यकर्ता शामिल हुए।