पूर्व मुख्यमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ करने वाले भाजपा प्रवक्ताओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

- Advertisement -

आलीराजपुर। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। जिसके विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दे रहा है। जिसके विरोध स्वरूप अलीराजपुर जिले के आम्बुआ ग्राम में कांग्रेस नेताओं ने थाने में आवेदन देकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छवि धूमिल करने वालो के विरोध थाना प्रभारी दिलीप चन्देल को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की।  

मामला यह है कि दिनांक 1 फरवरी 2023 को मध्यप्रदेश के भाजपा प्रवक्ता डॉक्टर हितेश वाजपेयी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो डाल कर अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर कूट रचना कर प्रसारित किया गया। वीडियो को प्रसारित कर दिग्विजयसिंह राजा साहब को हिन्दू विरोधी व गौ मांस खाने की पैरवी करते हुवे बताया। एक मीडिया संस्थान ने मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के द्वारा अपने अधिकृत फेसबुक अकांउट पर दिग्विजयसिंह के बयान के रुप मे प्रसारित किया गया। जो कि एक अपराध की क्षेणी में आता है। जिसको लेकर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्याप्त करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की कार्रवाई नहीं होने पर जिलेभर में उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।