पार्टी विरोधी कार्यो के चलते आलीराजपुर और जोबट के नेताओं का हुआ पार्टी से निष्कासन

- Advertisement -

आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के चलते भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा अलीराजपुर और जोबट विधानसभा में पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण जोबट और अलीराजपुर के नेताओं का 6 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया गया है ।

अलीराजपुर विधानसभा में पार्टी विरोधी कार्य के चलते पूर्व जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेखा वकील सिंह को निष्कासित किया गया है। वहीं जोबट विधानसभा में पार्टी विरोधी कार्यो के चलते आजाद नगर  पंचायत अध्यक्ष निर्मला डाबर, जोबट विधानसभा संयोजक व पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक चौहान, जोबट मंडल अध्यक्ष रमेश डाबर व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल द्वारा बताया गया कि भोपाल से आज ही पत्र जारी किया गया है सभी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी है।