9 यात्रियों का अमरनाथ पैदल यात्रा दल दर्शन कर  लौटा

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
===
अलीराजपुर से 26 जून को 9 यात्रियों का पैदल यात्रा दल अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ था। दल के सदस्य दीपक दीक्षित ने बताया कि 1 जुलाई को पवित्र अमरनाथ गुफ़ा में प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किये व 3 जुलाई को माता वैष्णो दैवी के दर्शन किये। इसके पश्चात दल के सभी साथी आज दोपहर लगभग 12:00 बजे सकुशल अलीराजपुर पहुँचे जहाँ अमरनाथ यात्रा संघ ने सभी का स्वागत किया। दल में दीपक दीक्षित के साथ महेश चौहान, चेतन कमेडिया,आजाद डुडवे, भारत गोजा, राजू चौहान, संजय लाकरे, सुनील मावी व शिवराज सिंह हल्दी वाले ने सम्मिलित होकर कुशलतापूर्वक यात्रा पूर्ण की। उल्लेखनीय हैं, की यह दल विगत कई वर्षो से अमरनाथ यात्रा कर रहा है।

)