नवचेतना महिला मंडल के तत्वाधान में नारी जागृति नाट्य मंच का हुआ भव्य आयोजन

May

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
=====
अलीराजपुर के असाडा राजपूत समाज की महिला इकाई नवचेतना महिला मंडल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी जागृति नाट्य मंच का भव्य आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में नगर की विभिन्न टीमो ने अलग अलग थीम पर नाटक प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागर सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा तथा मनोरमा गैस एजेंसी की शोभना ओंकार के आतिथ्य में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदनानिशा वाघेला ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष नीरजा चन्देल ने दिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम असाडा राजपूत समाज की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा नशा मुक्ति – शराब बंदी पर आधारित बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया, जिसकी दर्शको ने भरपूर तारीफ की। दूसरे नाटक में देव वंशीय लोहार समाज की टीम द्वारा स्वच्छता अभियान पर शानदार प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद केशव नगर ग्रुप द्वारा भारतीय सेना व आतंकवाद का बड़ा ही मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे देख कर उपस्थित दर्शकों की आंखे भर आयी। दर्शको के खड़े हो कर व तालियां बजाकर इस नाटक के कलाकारों का अभिवादन किया। इसके बाद राठौड़ समाज की महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा व नारी के सामाजिक अधिकारों पर आधारित नाटिका की सराहनीय प्रस्तुति दी। अंत मे संध्या तंवर की टीम द्वारा सैनिको के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी जिसमे देश मे फैले भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद को दर्शाया गया। सभी प्रस्तुतियों को दर्शको से भरपूर सराहना मिली।
कार्यक्रम के मध्य में भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे असाडा राजपूत समाज के लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन गहलोत की माताजी भावित गहलोत को मंड़ल द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही समाज की संघर्षशील महिलाओं  रेखा तंवर तथा ममता गहलोत का सम्मान स्व. शांता बेन वाघेला की स्मृति में  जयश्री गहलोत के द्वारा किया गया। नवचेतना महिला मंडल की गतिविधियों से प्रभावित होकर स्वर्णकार समाज कि  सोनिया वर्मा व मधु सोनी ने मंडल की प्रशंसा करते हुए मंडल को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किये।कार्यक्रम के अंत मे मंडल द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक पखवाड़े से चल रही सभी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरीत किये गए।
24 फरवरी को आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार WCD व द्वितीय पुरस्कार राजपूत क्वींस को  सेना महेश पटेल की ओर से दिया गया। 3 मार्च को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभा चौहान ने प्रथम व नेहा सोलंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसका पुरस्कार मीना राठौर की ओर से दिया गया। नारी जागृति नाट्य मंच में प्रथम पुरस्कार देव वंशीय लोहार समाज की टीम को संध्या तंवर की ओर से तथा द्वितीय पुरस्कार चन्देल की टीम को स्व. राकेश राठौर की स्मृति में  चेतना राठौर की और से प्रदान किया गया। नाटक के सांत्वना पुरस्कार  वंदना राठौर की ओर से प्रदान किये गए तथा उन्होंने सभी कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिए प्रतियोगियों को धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम का संचालन  रीतू सोलंकी तथा  हिना तंवर ने किया। आभार मंडल की सांस्कृतिक सचिव श्रीमती कीर्ति गहलोत व  मेघना वाघेला ने माना।
उक्त कार्यक्रम में  संगीता वाघेला,आस्था राठौर,  रीना परिहार, शिखा वाघेला, सचिता गहलोत, सृष्टि परिहार,  हर्षा चौहान, अनीता राठौर,  पूजा भाटी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

)