प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
==
अलीराजपुर के नवीन नगरपालिका कार्यालय के सामने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन प्रभारी शंकर ललवानी, अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि किसान ऋण माफी को लेकर किसानों को मूर्ख बनाया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। केवल तबादला उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। झुठे वादे, झूठा प्रचार निकम्मी है, कमलनाथ सरकार।
पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किये गए वादों को पूरा नही किया तो भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर लालवानी ने कहा कि कमलनाथ ने झूठा प्रचार कर के चुनाव जीता है, और जनता को ये समझ मे आ गया है, जल्द ही जनता कांग्रेस को सबक सिखा देगी।
उक्त धरना प्रदर्शन में भाजपा के मकु परवाल, अशोक ओझा, मांगीलाल रावत, भाजपा युवा मोचा जिलाध्यक्ष मोटी डावर , पुवँ नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सेन , हितेन्द शमाँ , पप्पू जैन, मो. हुसैन पाकीजा, कांति भाई शाह, राजू भाई मोदी, राजेश चन्देल, मांगीलाल जैन, दिनेश श्रीवास्तव, सचिन चौहान, रिंकेश तंवर, सुधांशु चन्देल, कलम सिंह कनेश, सचिन परिहार, आशीष तंवर, गिरिराज मोदी आजाद नगर से हुजेफा असद , मनीष शमा , अजय जेयशवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।