स्व.संजय गांधी की स्मृति में फलदार पौध वितरण कर की कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत

- Advertisement -

फिरोज खान, अलीराजपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में स्वर्गीय संजय गांधी की स्मृति में फलदार पौधा रोपण एवं पौधो का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक मुकेश पटेल द्वारा कार्यकर्ता और जनता को यह बताया गया कि इस पौधे की अपने बच्चों जैसी परवरिश करके बड़ा करे। यही पौधा बड़ा होकर फल और छांव देगा। जिस प्रकार पुत्र बड़ा होकर अपने माता पिता की सेवा और परवरिश करता है। साथी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए। ओर कांग्रेस पार्टी हेतु सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की गई जिसमे अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आव्हान किया गया। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, उसांन पूर्व सरपंच, उत्तम, दिवालिया काका, सुसरिया, गवरिया सरपंच, राहुल खेरवाड़ा, राहुल छकतला, राकेश एवं सोंडवा विकास खंड के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
)