स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्धभावना दिवस के रुप मे मनाई, राजीवजी के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

- Advertisement -

आलीराजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे षुक्रवार को भारत रत्न एवं दुरसंचार क्रांति के जननायक, पुर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 77 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ सद्धभावना दिवस के रुप मे मनाई गई। कांग्रेसी नेताओ एवं जनप्रतिनिधियो ने सिनेमा चैराहा स्थित स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा एवं चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दोरान जब तक सुरज चांद रहेंगा राजीव गांधी तेरा नाम रहेंगा, राजीव गांधी अमर रहे, जेसे नारो से चैराहा गुंजामय हो गया। कार्यक्रम मे नेताओ, जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओ ने स्व. राजीव गांधी के सपनो को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल, क्षेत्रिय विधायक मुकेष पटेल, पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
देश उनके कार्यकाल में हुए विकास के लिए कृतज्ञ रहेगा
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पुष्पांजली सभा मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजीवजी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के लिए देष सदैव कृतज्ञ रहेगा। वह ऐसे जननायक थे, जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। स्व. गांधी ने स्थानीय संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण दिलवाने तथा मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार भी दिलवाया। राजीवजी ने देश में कई सकारात्मक बदलाव लाकर आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की थी। विधायक मुकेष पटेल ने कहा कि स्व. राजीवजी भारत में सूचना क्रांति के जनकदाता माने जाते हैं। उन्होंने संचार क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर एवं ग्रामीण स्तर के लोगों को सशक्त बनाया है। वह आज भी जनता के दिलों में बसते हैं। पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी ने कहा कि राजीवजी ने नौजवानों के मताधिकार, पंचायती राज्य की स्थापना, महिलाओं की सुरक्षा व सरकारी नौकरियों में उचित स्थान दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस अवसर पर पुर्व जपं अध्यक्ष भुवानसिंह बामनियां, भुरसिंह डावर, सुरेश सारडा, राजेष चोधरी, मंसुर मंर्चेंट, सुरेष परिहार, सुरेंद्र चैहान, संजय माहेष्वरी, गजंेद्र सोलंकी, बच्चु बारेला सहित बडी संख्या मे कांगे्रसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।