सोंडवा राजघराने की रानी कुंवर निर्मलाबेन के निधन पर शोक

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड की रिपोर्ट-
सोंडवा राजघराने के राजा स्व. ठाकुर रघुवीरसिंह प्रताप की धर्मपत्नी व सोंडवा राजघराने की रानी तथा सोंडवा उपसरपंच शिव ठाकुर की दादी का आज सबेरे 4 बजे राजस्थान के बांसवाड़ा में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। यह समाचार सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई उनका अंतिम संस्कार 12 जनवरी को सोंडवा में किया जाएगा।