सहायक शिक्षक जुवार सिंह कनेश की सेवानिवृति पर आकास संगठन ने सम्मान कर दी विदाई

May

आलीराजपुर। आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) ने सहायक शिक्षक जुवारसिंह कनेश प्राथमिक विद्यायल रामसिंह की चौकी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें संगठन की ओर से सम्मानीत कर विदाई दी गई है। ज्ञात हो कि कनेश प्राथमिक विद्यालय रामसिंह की चौकी में 1982 में पदस्थ हुए थे।

42 साल की एक ही संस्था में शासकीय सेवा के बाद मूल पदस्थ संस्था सर सेवारत होकर अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 दिसम्बर 2023 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुये है।सेवानिवृत्ति के शुभ अवसर पर कनेश का आदिवासी कर्मचारी – अधिकारी संगठन (आकास) के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में उन्हें साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर फूलमालाओं से सम्मानित बधाई दी गई हैं। उनकी दीर्घायु तथा उज्ज्वल भविष्य की आकास टीम के द्वारा कामना की गई। इस अवसर पर आकास के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत,महासचिव सुरेंद्र सिंह चौहान,कोषाध्यक्ष रतनसिंह रावत, संगठन के सक्रिय सदस्य रमेश डावर, नागर सिंह रावत,जैलसिंह चौहान एवं अजमेरसिंह रावत आदि सदस्य उपस्थित होकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।