प्रथम आगमन पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया, जनप्रतिनिधि और समाजजनों ने पहनाई फूलमाला

- Advertisement -

प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद नागरसिंह चौहान प्रथम बार ग्राम छकतला पहुंचे। उनका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्राम में प्रवेश करतें से ही स्वागत किया गया। उनका स्वागत आदिम जाति सहकारी संस्था मर्यादित छकतला द्वारा भी किया गया। इसके अलावा ग्राम के वाणी एवं राठौड़ समाज जन ने माला से स्वागत किया। छकतला स्थित जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया के निवास पर स्वागत किया गया। चौहान ने छकतला स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन किए। छकतला के रमेशचंद डावर, डावर पेट्रोलियम छकतला के मालिक ने ज़ोरदार स्वागत किया।

स्वागत के बाद छकलता स्थित मंडी प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें चौहान ने कहा छकतला क्षेत्र में नर्मदा का पानी बहुत जल्द लाना हैं, बहुत जल्द विद्युत ग्रीड का काम चालू किया जाएगा। इसके अलावा रानी काजल माता मंदिर बनाया जाएगा। धनबयडी तक सीसी रोड़ का निमार्ण कराने की बात भी उन्होंने कही।