संगठन के चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

May

अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
जोबट जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक जोबट में जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सुमेर सिंह अजनार के निवास पर संपन्न हुई। उक्त बैठक में सांसद कांतिलाल भूरिया अलीराजपुर जिले के डीआरओ यशवर्धन सिंह झाबुआ जिले के डीआरओ दीपक कर्मा छत्तीसगढ़ के बी आर ओ ग्यारसीलाल रावत, भय्यू वर्मा लक्ष्मण सिंह चौहान, बीआरओ राजेंद्र सोनी एवं जोसेफ जयराम विशेष रुप से उपस्थित थे। सोंडवा अलीराजपुर जोबट क_ीवाड़ा भाबरा एवं उदयगढ़ में संगठन को लेकर सर्वसम्मति से चुनाव हेतु मनोनीत किए हैं। उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र की पूर्व विधायक सुलोचना रावत, डॉ. विक्रांत भूरिया, सुमेर सिंह, राधेश्याम माहेश्वरी, जिला कांग्रेस झाबुआ के अध्यक्ष निर्मल मेहता सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार पटेल ने कहा कि पार्टी संगठन अत्यधिक गतिशील एवं मजबूत होना चाहिए। इस अवसर पर महेश पटेल ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि पार्टी में गुटबाजी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में अप्रत्यक्ष रुप से कांग्रेसियों ने भाजपा से हाथ मिलाकर जीत का अंतर काफी कम कर दिया था। हमें ऐसे कांग्रेसियों को पहचानना होगा जो दिन में कांग्रेस की बात करते हैं और रात में भाजपा नेताओं से हाथ मिलाकर कार्य करते हैं जो अब सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुलोचना रावत ने कहा कि पार्टी में सभी को एकजुट रह कर कार्य करना चाहिए। पार्टी में गुटबाजी नहीं होना चाहिए सक्रिय एवं इमानदार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पहचान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी संगठन मजबूत होगा तो हम आगामी सभी चुनाव एक साथ होंगे संगठित होना अति आवश्यक है इस अवसर पर डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने अपने संबोधन में पार्टी संगठन को अधिक गतिशील बनाने पर जोर दिया एवं कहा की सक्रिया एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं की पहचान होना चाहिए। कार्यकर्ता इमानदारी से कार्य करता है इसका परिणाम आप लोगों ने लोकसभा के उपचुनाव में देखा है जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता झाबुआ ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आपसी मनमुटाव दूर कर सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। अलीराजपुर झाबुआ दोनों भाई-भाई के रूप में है। इस अवसर पर राधेश्याम डी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन मजबूत होना चाहिए तथा ईमानदार कार्यकर्ताओं की कदर होना चाहिए जो लोग भाजपा से हाथ मिलाकर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें पहचान ना होगा आपने सांसद कांतिलाल भूरिया के सफल मार्गदर्शन की खुलकर सराहना की।इस अवसर परसुमेर सिंह अजनार ने संबोधित किया। जोबट ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनारए कांग्रेस अध्यक्ष नावेल ईमानवेल अलीराजपुर जिला विधानसभा अध्यक्ष मुकेश पटेल, उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरु अजनार, सुमेर सिंह, सुनील थेपडिय़ा शमशेर सिंह, शंकर बामणिया, भूपेंद्र चौहान, लाइक भाई, खुर्शीद दीवान, सुल्तान खत्री, मोनू बाबा, सांसद प्रतिनिधि रमेश मेहता, मिश्रीलाल राठौड़ चेनसिंह, डावर सुरेश, सरपंच सरदार अजनार, जहुर खत्री सहित जोबट, उदयगढ़ ,भाबरा, सोंडवा के कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलीराजपुर जिले के डीआरओ यशवर्धन सिंह ने कहा कि अलीराजपुर जिले में पार्टी संगठन को अत्यधिक मजबूत बनाने हेतु कांग्रेस को एकजुट होकर कार्य करने का आव्हान किया आपने कहा कि आपके जिले के सांसद कांतिलाल भूरिया काफी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से पधारे झाबुआ जिले के डीआरओ दीपक वर्मा ने भी पार्टी को मजबूत बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आगामी चुनाव में होगी आज पूरे प्रदेश में सभी लोग परेशान हैं आपने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी को भी टिकट मिले आप सभी को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाना चाहिए जिले के सांसद कांतिलाल भूरिया द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की एवं कहा के पूरे मध्यप्रदेश में तीन सांसद कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कांतिलाल भूरिया कांग्रेस की ताकत है एवं सांसद निरंतर कांग्रेस संगठन को मध्यप्रदेश में मजबूत करने में कार्य कर रहे हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत से बनता है आपने कहा कि आज में सांसद जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य किया जिसका परिणाम यह हुआ कि प्रदेश का मुख्यमंत्री स्वयं मेरे संसदीय क्षेत्र में पूरा मंत्रिमंडल ने डेरा डाला उसके बाद भी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद दिया एवं मुझे विजय बनाया आपने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह मजबूती से एवं निडर होकर कार्य करें पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जावेगा आपने कहा कि अवसरवादियों को पहचानना होगा जो पार्टी विरोधी कार्य करेंगे उन्हें सहन नहीं किया जाएगा तथा उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जावेगा। आपने कहा कि हर कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ स्वयं कांतिलाल भूरिया कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा पर शर्त यह है कि पार्टी कार्यकर्ता ईमानदारी एवं निडरता से अपने अपने क्षेत्र में कार्य करें कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि रमेश मेहता खट्टाली ने किया। बैठक के बाद सायंकाल डीआरओ यशवर्धन सिंह एवं दीपक कर्मा ने अलग.अलग ब्लॉक वाइज कार्यकर्ताओं से चर्चा की एवं संगठन की सक्रियता पर जोर दिया चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए।इस अवसर पर छह ब्लाक के बीआरओ उपस्थित थे बी आरओ द्वारा भी संगठन चुनाव को लेकर प्रत्येक ब्लाक वाइज कार्यकर्ताओ से अलग अलग चर्चा की।